Healthy Breakfast Tips : दिन भर फिट और एनर्जी से भरे रहने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं. आज हम इस पर बात करेंगे कि नाश्ते में क्या खाना चाहिए, जिससे दिनभर फिट महसूस हो . हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है. तो चलिए जानते है इसके बारे में ….
1. नाश्ते में अंकुरित अनाज खाना बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए आप मूंग दाल और काले चने को अंकुरित कर सकते हैं और सुबह उठकर इन्हें खा सकते हैं. इसमें प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक मिला कर भी खा सकते हैं. ऐसा नियमित तौर पर करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल मिलते हैं, जो फिट और हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं. साथ ही दिन भर एनर्जी भी मिलती है.
2. सूजी से बना उपमा तेल, करी पत्ता, मूंगफली, राई, चना दाल और नमक से बनाया जाता है. सूजी खाना हेल्दी होता है और ये बैलेंस डाइट को बनाएं रखने में मदद करता है. उपमा आयरन, फोलेट, विटामिन बी – कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं रखने में मदद करता है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है.
3. पोहा चावल को सुखाकर बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए मूंगफली, प्याज, गाजर, सरसों के दाने, करी पत्ते, हरी मिर्च और नमक का इस्तेमाल होता है. ये भारतीय घरों में सबसे ज्यादा बनने वाला ब्रेकफास्ट है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. ये वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट होता है.
4. अंडा आप ऑमलेट और बॉयल्ड चाहे जिस भी तरीके से आप खाएं लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप रोज एक अंडा जरूर खाएं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग अंडा खा सकते हैं उन्हें इसे जरुर ख़ाना चाहिए. अंडे से बेहतर भला प्रोटीन का सोर्स और क्या हो सकता है. प्रोटीन के अलावा यह गुड फैट्स का भी काफी अच्छा स्रोत है, जो आपको पूरा दिन एनर्जी देता रहेगा. अंडे में विटामिन डी की मात्रा भी भरपूर होती है
5 . अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो उसकी जगह आप पनीर खाएं. पनीर मे भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए ब्रेकफास्ट में पनीर खाना फायदेमंद हो सकता है.
6. सुबह नाश्ते में आप कुछ नहीं बना सकते हैं, तो घर पर ओटस जरूर रखें. ओट्समें ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट और पोटेशियम जैसे स्त्रोत पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को फिट रखने के लिए फायदेमंद सबित होते हैं. अगर आप चाहे तो ओटस में फल और मेवा भी डाल सकते हैं. इससे ओट्स का स्वाद भी बढ़ेगा. ओटस बनाने में बेहद आसान और हेल्दी है.
7. पोषण विशेषज्ञ हमेशा ये सलाह देते हैं कि हर किसी को नाश्ते में एक कटोरी दही को जरूर शामिल करना चाहिए. दही हमारी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ब्रेकफास्ट में दही खाने से कई फायदे होते हैं. दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आपके पेट को साफ रखते है और आपका पाचन भी अच्छा रहता है. दही में कैल्शियम भी भरपूर होता है जो हमारी हड्डियों के लिए अच्छा होता है.
8. नाश्ते मे फल खाने से हार्ट, लिवर, बाल, और पाचन शक्ति मजबूत रहती. इससे आंखों की रोशनी को भी फायदा मिलता है. सेब को अगर खाली पेट खाते हैं तो यह न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है बल्कि वजन को भी बहुत तेजी से कम कर सकता है.
9. नाश्ते में नट्स जैसे कि बादाम, अखरोट, किशमिश, पिस्ता जैसी वेरायटी भी शामिल करें. नट्स हमें फिट रखने में मदद करते हैं. हमारे दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए नट्स खाना बहुत अच्छा होता है. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. इंडिया लिविंग न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.