Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में गैस सिलेंडर फटने से धमाका, पति-पत्नी झुलसे, हालत गंभीर

लुधियाना में गैस सिलेंडर फटने से धमाका, पति-पत्नी झुलसे, हालत गंभीर

लुधियाना : लुधियाना के फोकल प्वाइंड के अधीन आते राजीव गांधी कालोनी से बड़ी खबर है। यहां एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक दंपति गंभीर रूप से झुलस गया, जिन्हें इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय महिला बरामदे में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला और उसका पति गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को तत्काल पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थोड़ी देर बाद पुरुष की हालत भी बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे भी चंडीगढ़ भेजने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी हैं, जबकि पुरुष 45 प्रतिशत तक जल चुका हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत झुलसे दंपति को अस्पताल पहुंचाया और प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने बताया कि अगर समय पर मदद न की जाती, तो हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते थे।


Leave a Reply