Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवंत मान सरकार की एक और गारंटी हुई पूरी , 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट के हिसाब से मिलेगी रेत
Another guarantee of Bhagwant Mann government fulfilled, sand will be available at Rs 5.50 per cubic feet

भगवंत मान सरकार की एक और गारंटी हुई पूरी , 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट के हिसाब से मिलेगी रेत

लुधियाना : पंजाब में भगवंत मान सरकार ने एक और गारंटी पूरी की है। CM भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना के गोरसिया कादरबख्श​​​​​​ में रेत खड्‌ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 रेत खड्‌डों को जनता के लिए खोल दिया है। अगले महीने तक इन ऑनलाइन खड्‌डों की संख्या 50 तक कर दी जाएगी।

इस अवसर पर CM मान के साथ माइनिंग मंत्री गुरमीत मीत हेयर भी मौजूद थे। बता दे जो पहले रेत की साइट पर रेट 9.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट निर्धारित किए गए थे अब उन्हें 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने से पहले लोगों को गारंटी दी थी कि रेत माफिया को खत्म करेंगे। अब लोगों को ऑनलाइन रेत मुहैया करवाने की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा चुनाव से पहले वादे नहीं गारंटियां दी थी। जिसे पूरा किया जा रहा है।

CM मान ने बताया ऑनलाइन जिन खड्‌डों को किया जा रहा है इन पर जेसीबी या टिप्पर माफिया आदि नहीं चलेगा। ये लोगों का पंजाब है, लोग खुद अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर आएं और खुद रेत साढ़े 5 रुपए फीट के हिसाब से लेकर जाएं। इन खड्‌डों पर माफिया को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इन खड्‌डों पर किसी तरह की कोई गुंडापर्ची नहीं लगने देंगे। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत एक्शन प्रशासन लेगा।

CM मान ने कहा कि ऑनलाइन चेक करके लोग अपने नजदीक खड्‌ड देख सकते हैं। लोग अपना वाहन लेकर आएं, उसमें रेत लोड कर ले जाएं। ये पुराना तरीका है, जिसे आज लागू किया जा रहा है। इससे पारदर्शी तरीके से रेत निकलेगी। बता दे 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक और 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खड्‌डे खुली रहेंगी।


Leave a Reply