Latest news
AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में सुनसान इलाके से युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका
Found dead body of a young man from a deserted area in Jalandhar, fear of murder

जालंधर में सुनसान इलाके से युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

जालंधर : जालंधर के थाना सदर क्षेत्र के जमशेर चौकी के अंतर्गत पड़ते धर्मपुरा में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब सड़क के किनारे खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जमशेर चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ मृतक की पहचान हंसराज काकू पुत्र बिल्ला निवासी खांबड़ा के रूप में हुई है, उसकी उम्र 32 साल के आसपास बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार मृतक सोफा बनाने का काम करता था और मंगलवार सुबह अपने किसी दोस्त के साथ घर से बाहर गया था जिसके कुछ देर बाद उसका शव धर्मपुरा प्राथमिक स्कूल के पास सुनसान इलाके में मिला।

मृतक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। मिली जानकारी मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पीछे एक जख्म का निशान है जिसके चलते परिजन युवक की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। वहीँ अभी इस बात का भी पता नहीं चल सका है कि युवक घर से किसके साथ निकला था। और मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

 


Leave a Reply