Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया सिंगर राजवीर जवंदा का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है उनका हाल

फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया सिंगर राजवीर जवंदा का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है उनका हाल

मोहाली : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल हुए थे. फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं. अब सिंगर की हेल्थ अपडेट को लेकर अस्पताल की ओर से बयान सामने आया है. जहां ये पता चलता है कि सिंगर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। अस्पताल ने बताया कि राजवीर जवंदा की दिमागी स्थिति गंभीर है। उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

उनके दिमाग में हलचल बेहद कम है। दिमाग के एम.आर.आई. स्कैन में ‘हाइपोक्सिक’ बदलाव दिखाई दिए हैं। रीढ़ की हड्डी के एम.आर.आई. में गर्दन और पीठ के हिस्से में काफी गहरी चोट का पता चला है। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण उनके हाथ और पैर काफी कमजोर हो गए हैं।

इन सभी कारणों के कारण उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत है। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। वहीँ राजवीर जवंदा के प्रशंसक और पंजाबी संगीत जगत के लोग लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।


Leave a Reply