Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing ISI के संपर्क में थी महिला यूट्यूबर, भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ISI के संपर्क में थी महिला यूट्यूबर, भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल न्यूज़ : पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है। इस महिला यूट्यूबर का नाम ज्योति मल्होत्रा है। ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का काम कर रही थी और ये पाकिस्तान इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के संपर्क में थी। बता दें कि महिला यूट्यूबर ज्योति साल 2023 में अपने यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” के शूट के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी। जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान एंबेसी के एक अधिकारी से हुई। इसी अधिकारी ने ज्योति को पाकिस्तान के ISI के अधिकारियों से मिलवाया। जिसके बाद वह लगातार भारत विरोधी जानकारियां पाकिस्तान को भेज रही थी।

यूट्यूबर ज्योति यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” पर 3 लाख 77 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। वे अक्सर देश के बाहर अपने वीडियो ब्लॉग्स के लिए जाते रहती है। लेकिन जब ये पाकिस्तान गई तो इसने ISI से ही संपर्क बना लिए और उनके अधिकारियों को भारत की खुफिया जानकारी देने का काम करने लगी। बता दे इस मामले में केवल ज्योति ही नहीं, बल्कि अब तक कुल 6 लोगों को ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।


Leave a Reply