Latest news
पिता ने शक के कारण बेटी की हत्या की , घर के पीछे ही दफनाया जालंधर में AAP पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन पंजाब पुलिस में 20 अधिकारियों के तबादले, पढ़े लिस्ट रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत चंडीगढ़ में मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती जिम में वर्कआउट के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ. शाहीन रहमान का निधन नेपाल में आई भीषण बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लोगों ने इसे तोड़कर लूटे 92 लाख रुपये जालंधर में दुकान पर नकली नोट चलाने आया युवक , लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

India Living News

Hot News
You are currently viewing पिता ने शक के कारण बेटी की हत्या की , घर के पीछे ही दफनाया

पिता ने शक के कारण बेटी की हत्या की , घर के पीछे ही दफनाया

अमृतसर : अमृतसर में थाना मत्तेवाल क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी नवनीत कौर की हत्या कर दी। प्रेम संबंधों के संदेह के शक के चलते पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में घर के पीछे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। मृतका की मां के घर लौटने पर बेटी के गायब होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घर के पीछे खुदी हुई मिट्टी देखी। जेसीबी की मदद से खुदाई करने पर करीब तीन फुट गहरे गड्ढे से नवनीत कौर का शव बरामद हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

मृतका की मां सरबजीत कौर ने बताया कि घर में विवाद के कारण वह अपने मायके गई हुई थी। 31 अगस्त की शाम को जब वह किसी काम से बाहर गई थी, तब उनकी बेटी नवनीत कौर ने फोन पर बताया था कि उसके पिता घर के पीछे एक गड्ढा खोद रहे हैं। इसके बाद बेटी का फोन बंद हो गया। मंगलवार को घर लौटने पर जब सरबजीत कौर ने अपनी बेटी के बारे में पूछा तो आरोपी पिता ने कहा कि वह उसे कहीं भेज दिया है।

मां को संदेह हुआ और उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को खोजना शुरू किया। बेटी द्वारा गड्ढा खोदने की बात याद आने पर उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा, जहां नई और चिकनी मिट्टी पड़ी थी। संदेह बढ़ने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई और नवनीत का शव बरामद किया।

मत्तेवाल थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों और पूरी घटना का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


Leave a Reply