Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत

दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत

बेगोवाल : बेगोवाल के गांव भदास में सोमवार को सैर के लिए निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं भुलत्थ की तरफ सैर के लिए गई थीं। सैर करने के बाद महिलाएं वापस गांव की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान भुलत्थ की तरफ से बेगोवाल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में माता सत्या कौर पत्नी काला सिंह निवासी भदास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह और सतनाम कौर पत्नी सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Leave a Reply