Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी

रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी

पठानकोट : पठानकोट की शाह कॉलोनी में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया। यहां एक ज्वेलर के निर्माणाधीन घर में देर रात चोरी करने पहुंचे चोर ने पहले चोरी का सामान समेटा और फिर वहां फोल्डिंग बेड पर ही सो गया।

सुबह जब लोग सैर करने के लिए निकले तो उन्हें घर के अंदर संदिग्ध गतिविधि नजर आई। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुआ था। पकड़े जाने पर चोर गिड़गिड़ाने लगा और कहने लगा गलती हो गई छोड़ दो। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान की जांच शुरू की।

पुलिस ने फोल्डिंग बेड पर गहरी नींद में सो रहे चोर को उठाया। जैसे ही उसकी आंख खुली और सामने पुलिसकर्मियों को देखा तो उसके होश उड़ गए। जांच के दौरान मौके से चोरी किया गया इन्वर्टर और बैटरी भी बरामद कर लिया गया। इसके अलावा चोर के पास से लाल मिर्च का एक डिब्बा भी मिला।

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चोर चोरी करने के बाद सामान लेकर वहां से निकलने वाला था, लेकिन नींद आने के कारण वह फोल्डिंग बेड पर ही सो गया और सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भी चर्चा फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सैर के दौरान कुछ लोगों को निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


Leave a Reply