Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दुकान पर नकली नोट चलाने आया युवक , लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

जालंधर में दुकान पर नकली नोट चलाने आया युवक , लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

जालंधर : भगवान वाल्मीकि चौक के नजदीक एक पराठे की दुकान पर दुकानदार ने एक ग्राहक को नकली नोट से भुगतान करने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। दुकानदार के मुताबिक, उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लगातार रात के समय दुकान पर आ रहा था और इससे पहले भी दो बार नकली नोट देकर भुगतान कर चुका था।

बुधवार रात भी वह व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और पराठे खाने के बाद भुगतान के लिए एक नोट दुकानदार को दिया। दुकानदार को नोट पर शक हुआ तो उसने उसे ध्यान से चेक किया। जांच में नोट नकली पाया गया। इसके बाद दुकानदार ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से व्यक्ति को मौके पर ही रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से कथित तौर पर कई और नकली नोट बरामद होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।

दुकानदार का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी दो बार इसी तरह नकली नोट देकर सामान ले चुका था। फिलहाल पुलिस बरामद नोटों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास ये नोट कहां से आए। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी अकेले इस गतिविधि में शामिल था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।


Leave a Reply