Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पिता ने नम आंखों से विसर्जित की सिद्धू मूसेवाला की अस्थियां
Father immersed Sidhu Musewala's ashes with moist eyes

पिता ने नम आंखों से विसर्जित की सिद्धू मूसेवाला की अस्थियां

रुपनगर : आज पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की अस्थियां कीरतपुर साहिब गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के अस्थिघाट पर विसर्जित कर दी गईं। अस्थियां विसर्जित करने के लिए यहां उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ कई राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद थे। इनमें पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अकाली दल बादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. दलजीत सिंह चीमा और स्थानीय अकाली दल और कांग्रेस के नेता शामिल रहे। बता दे कि इससे पहले मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला का उनके पारिवारिक फार्म में हजारों लोगों की भीड़ की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई थी। सिद्धू मूसेवाला का आगामी 11 जून को जन्मदिन था और जल्द उनकी शादी होने वाली थी।यही कारण है कि माता-पिता ने बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर उसे अंतिम विदाई दी।

 


Leave a Reply