फरीदकोट : पंजाब में किसानों ने अपना धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया है। बता दे कि देर रात कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल किसानों के धरने में पहुंचे और 31 मार्च तक उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिलाया। मंत्री से भरोसा मिलने के बाद किसानों ने भी उनकी बात मान ली है। बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले कहा था कि किसान संगठन फडिंग के लिए धरने देते हैं। यह अब रिवाज बन गया है। इससे किसान काफी नाराज थे।
बता दे कि इससे पहले कृषि अधिकारियों और दो बार मंत्री धालीवाल ने किसान नेताओं से बातचीत की। लेकिन किसान इस बात पर अड़े थे कि मुख्यमंत्री अपने बयान पर माफी मांगें। कृषि मंत्री ने CM मान के बयान के लिए माफी मांग कर किसानों को मना लिया है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर के प्रांतीय नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जूस पिलाया। डल्लेवाल 6 दिनों से मरणव्रत पर बैठे थे।