Latest news
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को फोर्टिस अस्पताल पहुंचा द... कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुजफ्फरनगर में आज किसान महापंचायत, कई राज्यों से आये अन्नदाता भरेंगे हुंकार , अलर्ट पर यूपी पुलिस
Farmers Mahapanchayat in Muzaffarnagar today, UP Police on alert

मुजफ्फरनगर में आज किसान महापंचायत, कई राज्यों से आये अन्नदाता भरेंगे हुंकार , अलर्ट पर यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आज राजकीय इंटर कालेज के मैदान में भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वहीँ यहाँ पर होने वाली महापंचायत के लिए आयोजकों और पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। और यहाँ करीब दो लाख वर्ग फुट के पंडाल के साथ वाटर प्रूफ मंच भी बनाया गया है। इसके अलावा यहाँ महापंचायत में शामिल होने के लिए यूपी समेत, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड तथा राजस्थान आदि राज्यों से किसान पहुंचे हुए हैं और कई और आ रहे रहे हैं। वहीँ सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल के साथ ही अर्ध सैनिक बल भी तैनात है। इसके आलावा यहाँ सीमाओं पर मजिस्‍ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। जिक्रयोग है कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर किसान लगभग आठ माह से आंदोलनरत हैं। और इसी क्रम में होने जा रही किसान महापंचायत की कई दिन से युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही थीं।

 


Leave a Reply