Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing फगवाड़ा में परिवार ने पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण निगला जहर
Family swallows poison due to money transaction dispute in Phagwara

फगवाड़ा में परिवार ने पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण निगला जहर

जालंधर : खबर है कि कपूरथला जिला के शहर फगवाड़ा के साथ लगते गांव संगतपुरा में पैसे के लेनदेन को लेकर एक परिवार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद जब उनकी हालत बिगड़ी तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें सिविल अस्पताल फगवाड़ा में पहुंचाया। अस्पताल में हरदीप सिंह (41) की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि हरदीप की मां कुलदीप कौर (77), पत्नी रुचि (38), बेटी रूबानी (12) और नव (9) की हालत में सुधार है।

सिविल अस्पताल फगवाड़ा के डॉक्टरों ने हरदीप की हालत नाजुक देखते हुए उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया है। हरदीप की पत्नी रुचि जसवाल ने बताया कि उनका कोई पैसे का लेनदेन था, जिस संबंध में पुलिस घर पर आई थी। इसके बाद देर रात करीब साढ़े दस बजे सभी परिवार के सदस्य इकट्ठा बैठे और सभी ने जहर लेकर निगल लिया।

इस बीच यह भी पता चला है कि हरदीप की पत्नी कहीं प्राइवेट नौकरी करती है और खुद वह लोगों को विदेश भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट का काम करता है। किसी कबूरबाजी के खेल में जो उसने लोगों से पैसे लिए थे वह कहीं फंस गए। लोग उसे बार-बार पैसे वापस करने के लिए परेशान कर दबाव बना रहे थे। इसी दौरान यह मामला थाने तक पहुंच गया और परिवार ने जहर निगल लिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply