Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जंग -ए -आज़ादी यादगार में 1.43 करोड़ की लागत से 350 किलोवाट के सोलर प्लांट की स्थापना जल्द
Establishment of 350 kW solar plant soon at Jung-e-Azadi Yadgar at a cost of 1.43 crores

जंग -ए -आज़ादी यादगार में 1.43 करोड़ की लागत से 350 किलोवाट के सोलर प्लांट की स्थापना जल्द

जालंधर (अनुराग) : जंग -ए -आज़ादी यादगार को बिजली उत्पादन में स्व -निर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए डिप्टी कमिशनर -कम -मुख्य कार्यकारी अधिकारी घनश्याम थोरी ने आज यादगार का दौरा करके वहां 350 किलोवाट के सोलर प्लांट की स्थापना के काम की प्रगति का जायज़ा लिया। इस प्राजैकट पर 1,43,37,166 रुपए की लागत आयेगी और यह डेढ़ महीने तक पूरा हो जायेगा। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस प्लांट को स्थापित करने का मुख्य मंतव्य बिजली पैदा करने के लिए सोलर ऊर्जा का प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि यह प्लांट बिजली की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए यादगार के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। घनश्याम थोरी ने कहा कि यह कदम यादगार को बिजली उत्पादन में स्व -निर्भर बना कर जंग -ए -आज़ादी कंपलैक्स में विकास के एक नये युग की शुरूआत करेगा।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आगे बताया कि इस प्लांट की स्थापना के साथ बिजली बिल के बोझ में करीब 50 प्रतिशत की कमी आयेगी क्योंकि यह सभी कम्पलैकस को सोलर प्लांट के द्वारा पैदा की शुद्ध बिजली स्पलाई करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्लांट इस कंपलैक्स की बिजली स्पलाई को बढ़ाने साथ-साथ सरवओतम प्रयोग को यकीनी बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस प्राजैकट को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए सम्बन्धित आधिकारियों को निर्देश देते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि उनकी तरफ से रोज़ के आधार पर प्रगति का जायज़ा लिया जायेगा और इस काम में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी को सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह यादगार राष्ट्रीय आज़ादी संग्राम में पंजाबियों के महान और बेमिसाल योगदान को दिखाती है और युवाओं में राष्ट्रवाद और देश भक्ति की भावना का संचार करती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर किसी को जंग -ऐ -आज़ादी यादगार का दौरा करना चाहिए, क्योंकि अब कोविड -19 महामारी का प्रभाव भी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी संग्रामियों के योगदान को याद करने और उनको श्रद्धांजली भेंट करने के लिए इस स्थान का दौरा करना हमारे लिए बहुत अहम है।

 


Leave a Reply