Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बिजली बिल के डिफाल्टरों की अब खैर नहीं, पावरकाम ने शुरू की ये योजना

जालंधर में बिजली बिल के डिफाल्टरों की अब खैर नहीं, पावरकाम ने शुरू की ये योजना

जालंधर (जय धीर ): डिफाल्टरों से बकाया राशि वसूलने के लिए पावरकाम ने सख्ती की तैयारी की है। विभाग ने लंबे समय से बिल नहीं जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के लिए मिशन डिस्कनेक्शन योजना शुरू कर दी है। अब डिफाल्टर के खिलाफ शिकंजा कसने के साथ-साथ बिजली मीटर के कनेक्शन काटे जा रहे है। फील्ड स्टाफ को डिफाल्टर की लिस्ट मुहैया करवा दी गई हैं। अब स्टाफ डिफाल्टर के कनेक्शन काटने की तैयारी में जुट गया है।

कई वर्षों से डिफाल्टरों ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। उन्हें कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं पर डिफाल्टर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वर्तमान में जालंधर सर्किल की 110 करोड़ से अधिक डिफाल्टिंग राशि की रिकवरी के लिए पावरकाम ने अभियान चलाया है। फिलहाल, रोजाना बीस तीस डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है। कई उपभोक्ता ऐसे जिनके बिल की राशि अधिक है, उन्हें किस्तों में भुगतान करने का विकल्प दिया जा रहा है।

 

source link


Leave a Reply