Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर में ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश लुटेरों ने लूट की कोशिश की

बड़ी खबर : जालंधर में ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश लुटेरों ने लूट की कोशिश की

जालंधर : जालंधर के वेस्ट हल्के में आए दिन लूट की घटना सामने आ रही है। वही ताजा मामला विपन ज्वेलर्स की दुकान से सामने आया है। जहां 2 नकाबपोश लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। जहां इन नकाबपोश युवकों ने गहने देखने शुरू किए। इस दौरान युवकों ने महिला पर पिस्टल तान दी तथा गहने लूटने की कोशिश की लेकिन हंगामा होने के कारण लुटेरे वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना ज्वेलर्स द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित ज्वेलर विपन वर्मा ने बताया कि 2 नौजवान उसकी दुकान पर आए और चांदी के ब्रेसलेट दिखाने को कहने लगे। पीड़ित ने बताया कि चांदी के दो सेट दिखाने के बाद उसे युवकों पर शक होने लगा और उसने उन्हें कल बाकी के गहने दिखाने को कहा। इस दौरान लुटेरों ने उसकी पत्नी पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि वह शोर न मचाएं। इसके बाद विपन ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों का सामना किया और शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद लुटेरे मौके से पैदल ही फरार हो गए। लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।


Leave a Reply