Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब CM भगवंत मान के दिल्ली स्थित निवास पर EC की रेड!

पंजाब CM भगवंत मान के दिल्ली स्थित निवास पर EC की रेड!

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान के दिल्ली स्थित निवास कपूरथला हाउस में चुनाव आयोग (EC) ने छापेमारी की है। दिल्ली में स्थित पंजाब सीएम भगवंत मान के घर कपूरथला हाउस में EC की टीम पहुंची । इस रेड में दिल्ली पुलिस भी साथ थी। यह कार्रवाई अचानक हुई। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं।

आम आदमी पार्टी ने इस छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और इसे पंजाब सीएम के खिलाफ किसी तरह की साजिश के रूप में देखा है। पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई बिना किसी स्पष्ट कारण के की गई है और इसने भगवंत मान और उनकी पार्टी को निशाना बनाया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर दिल्ली में अपने घर कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की रेड की जानकारी दी। उन्होंने इस रेड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम किया जा रहा है।

चुनाव आयोग के अधिकारी का कहना है कि कैश डिस्ट्रीब्यूट की शिकायत के चुनाव आयोग की टीम यहां पहुंची। C Vigil app पर कैश डिस्ट्रीब्यूशन की कंप्लेंट मिली थी कि यहां कैश बांटा जा रहा है। इलेक्शन कमीशन के अधिकारी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी कपूरथला हाउस के बाहर खड़े हैं। चुनाव आयोग की टीम द्वारा कपूरथला हाउस को सर्च करने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। चुनाव आयोग की टीम पंजाब पुलिस के अधिकारियों से बात कर रही है।


Leave a Reply