Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing 15 लाख की नकली करंसी बरामद , लुधियाना पुलिस ने गिरोह के 4 लोगों को पकड़ा
15 lakh fake currency recovered, Ludhiana police arrested 4 people of the gang

15 लाख की नकली करंसी बरामद , लुधियाना पुलिस ने गिरोह के 4 लोगों को पकड़ा

लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना में खन्ना पुलिस ने नकली करंसी तैयार करने और मार्केट में सप्लाई करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपियों से 15 लाख 5 हजार की जाली करंसी भी बरामद की है। आरोपियों ने ये करंसी अभी बाजार में चलन में लानी थी उससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। पूरा रैकेट राजस्थान से चल रहा था।

SSP अमनीत कौंडल ने बताया कि CIA स्टाफ के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और थाना सदर की पुलिस गश्त कर रही थी। संदिग्ध लोगों की पड़ताल करने के लिए गांव अलोड़ में अधिकारी मौजूद थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने युवकों को चेकिंग के लिए रोका। एक युवक ने अपना नाम कमलजीत सिंह निवासी गांव राणवां तहसील समराला और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम हरी भारद्वाज निवासी बैक साइड बस स्टैंड माछीवाड़ा बताया।

पुलिस ने जब कमलजीत नाम के युवक की तालाशी ली तो पुलिस को उसके जेब से 500 रुपए की करंसी के नोट बरामद हुए। इन नेटों के सीरियल नंबर आपस में मिलते जुलते थे। फिर दूसरे युवक हनी की तलाशी ली तो उससे पुलिस को 200 रुपए के करंसी के नोट बरामद हुए। इन नोटों के सीरियल नंबर भी आपस में मिलते जुलते थे। उक्त दोनों आरोपियों से कुल 67 हजार 500 रुपए के नोट बरामद हुए है।

पूछताछ में सामने आया कि जाली करंसी का कारोबार राजस्थान से चल रहा है। पुलिस ने रेड करके राजस्थान के मनोज कुमार उर्फ विजय को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया। आरोपी को दूसरे प्रदेश से लाने के कारण अदालत से मंजूरी ली गई।

मनोज कुमार उर्फ विजय और उसके साथी मदन लाल से 16 अप्रैल को अजमेर (राजस्थान) से 14,20,000 की नकली भी पुलिस को मिली। आरोपी मनोज कुमार उर्फ विजय पर पहले कुल 5 मामले दर्ज हैं। वहीं मदन लाल पर भी राजस्थान में एक मामला दर्ज है।

नकली नोट बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, प्रिंटर और खाली कागज भी बरामद किए है। 18 अप्रैल को आरोपियों की ओर से पुलिस को 17,500 रुपए की अन्य जाली करंसी भी बरामद हुई। आरोपियों से प्लेन पन्ने पर छपे हुए (बिना काटे) नोट भी बरामद किए गए है। जिनमें से 100 रुपए की 3,88 हजार नकली करंसी और 500 रुपए के 1,96000 की जाली करंसी बरामद हुई है।

आरोपियों से अभी तक कुल 15,05000 रुपए की नकली करंसी मिली है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पता चल सके कि आरोपी किन जगहों पर ये नोट सप्लाई करने जा रहा था।


Leave a Reply