जालंधर : जालंधर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्चुअल रैली के दौरान कहा कि पंजाब के नेता चाहते हैं कि राज्य में सीएम फेस का निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा इसके लिए जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। वहीँ राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं। एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों ने कहा है कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा।