Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing सफर के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस में बुजुर्ग को अचानक आया हार्ट अटैक, ऐसे बची जान !
During the journey, an elderly man suddenly got a heart attack in Shatabdi Express, this is how his life was saved!

सफर के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस में बुजुर्ग को अचानक आया हार्ट अटैक, ऐसे बची जान !

हरियाणा : खबर मिली है कि चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में बुधवार को 61 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया जिसे कार्डियोलॉजिस्ट ने सीपीआर देकर जान बचाई। इसके साथ ही ट्रेन को कुरुक्षेत्र में रोका गया और मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके परिजनों को भी जानकारी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी में 61 वर्षीय नरेंद्र मोहन गुप्ता सफर कर रहे थे। उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। अपनी सीट पर वह नीचे गिरने लगे तभी यात्रियों ने उन्हें संभाला। मामले की सूचना ट्रेन में मौजूद पुलिस और टीटीई के स्टाफ को दी। पहले तो उन्होंने संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्होंने ट्रेन में अनाउंस करवाया कि ट्रेन में कोई डॉक्टर मौजूद है।

जानकारी होने पर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज गुप्ता ने उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें सीपीआर दी गई। इसके बाद उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। कार्डियोलॉजिस्ट मनोज गुप्ता ने कहा कि हार्ट अटैक की स्थिति में छाती को सही गति से दबाने की यह प्रक्रिया रक्त के संचार को ठीक रखने में मददगार हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी ट्रेनिंग सभी को करनी चाहिए। इससे लोगों का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।


Leave a Reply