Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में रामबन में बस पलटी, 8 प्रवासी श्रमिक घायल
Bus overturns at Ramban on Jammu-Srinagar National Highway, 8 migrant workers injured

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में रामबन में बस पलटी, 8 प्रवासी श्रमिक घायल

जम्मू : जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित रामबन जिला के खूनी नाले क्षेत्र में आज यानि रविवार सुबह प्रवासी श्रमिकों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 8 श्रमिकों के घायल होने का समाचार है। गंभीर रूप से छह घायलों को जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बस नंबर जेके02बीए-1881 से लखनपुर से बड़गाम के लिए प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही थी कि अचानक रामबन जिला में बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक लड़के का हाथ कट गया है जबकि सात अन्य श्रमिक घायल हो गए हैं। इस घटना का समाचार मिलते ही रामबन पुलिस स्टेशन से अधिकारी और जवान व आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्याें में हाथ बंटाया।

इससे पहले सेना और क्यूआरटी की टीम ने बस में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला। सेना के जवानों ने बस की छत पर लदे सामान को उतारा और सबसे पहले घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया। इसके उपरांत घायलों को तुरंत रामबन के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इस घटना के तुरंत बाद बस का चालक फरार हो गया। रामबन पुलिस स्टेशन ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

source link


Leave a Reply