Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में भिड़े वकील , कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर हुआ हंगामा, लेडी कॉन्स्टेबल के कपड़े फटे
during-the-hearing-of-the-old-case-the-ruckus-outside-the-court-complex-the-clothes-of-the-lady-constable-were-torn

जालंधर में भिड़े वकील , कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर हुआ हंगामा, लेडी कॉन्स्टेबल के कपड़े फटे

जालंधर : महानगर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास कुछ वकीलों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के वकील भाइयों की मदद के लिए आई लेडी कॉन्स्टेबल के कपड़े भी फट गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे दोनों पक्षों में फिर खींचतान हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगते रहे। पुलिस भी मोके पर पहुंची । पुलिस की जांच के बाद ही सही और गलत के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

अस्पताल में भर्ती एक पक्ष ने कहा कि दूसरे पक्ष के वकील ने उनके घर में बम प्लांट किया था। उन्होंने इसके खिलाफ केस कर दिया। सोमवार को जब मामले की सुनवाई थी तो उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उनके पक्ष में आई लेडी कॉन्स्टेबल बहन के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। वकील ने अपने कुछ साथी श्रीनगर से भी बुला रखे थे, जिन्होंने उन पर हमला कर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हम पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है।

वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से अस्पताल पहुंचे एडव्होकेट अशोक कुमार ने कहा कि मारपीट इन्हीं भाइयों ने की है। उनके खिलाफ जो भी केस लड़ता है, इसके साथ यह भाई मारपीट करते हैं। आज भी सुनवाई के लिए आए वकीलों को वह गलत बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ही एक वकील को पीटा। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो लेडी कॉन्स्टेबल के साथ उनकी खूब बहस हुई। जिसके बाद वह पुलिस थाने में बयान दर्ज करने चले गए।

फिलहाल पूरे मामले में दोनों के ही आरोपों को देख पुलिस अब सच्चाई की जांच में जुट गई है। इसके लिए पुलिस झगड़े के वक्त रिकॉर्ड किए वीडियो के साथ वहां लगे CCTV को भी खंगाल रही है।

 

 

source link


Leave a Reply