Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने भारत पर अब टैरिफ बढ़ाकर 50% किया

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने भारत पर अब टैरिफ बढ़ाकर 50% किया

इंटरनेशनल न्यूज़ : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर अब 25% अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। यह टैरिफ भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने और उसे दूसरे देशों को बेचकर मुनाफा कमाने को लेकर लगाया गया है।

ट्रंप ने एक एग्जिक्‍यूटिव ऑर्डर को साइन कर दिया है जो अतिरिक्‍त टैरिफ से जुड़ा हुआ है. इस आदेश में लिखा है, ‘मैं पाता हूं कि भारत सरकार वर्तमान में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ से तेल आयात कर रही है. इसके अनुसार और लागू कानून के तहत अमेरिका के टैरिफ क्षेत्र में आयातित भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत की अतिरिक्त मूल्यानुसार शुल्क दर लागू होगी.’ राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अपने वाणिज्‍य मंत्री को यह पता लगाने का काम सौंपा है कि क्या बाकी देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल खरीद रहे हैं. ट्रंप ने इन देशों पर भी दंडात्मक शुल्क लगाने की धमकी दी है. यह टैरिफ 7 अगस्त 2025 से आंशिक रूप से लागू होगा। पूरा शुल्क 21 दिन बाद, यानी 28 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा।

इस फैसले का असर
भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले सामान की कीमतें बढ़ सकती हैं। यह निर्णय अमेरिका के रणनीतिक और आर्थिक हितों से जोड़ा जा रहा है।


Leave a Reply