Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, बाईं की जगह दाईं आंख का कर दिया ऑपरेशन

डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, बाईं की जगह दाईं आंख का कर दिया ऑपरेशन

नेशनल न्यूज़ : ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जहां 7 साल के बच्चे की दाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया गया जबकि उसकी बाईं आंख में समस्या थी। बच्चे के परिवार ने यह दावा किया है। मामले में एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

ऑपरेशन 12 नवंबर को शहर के गामा 1 सेक्टर में स्थित अस्पताल में हुआ था। परिवार ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।परिवार के अनुसार बाईं आंख में पानी आने की शिकायत के बाद मंगलवार को बच्चे को आनंदा स्पेक्ट्रम अस्पताल ले जाया गया। लड़के के पिता नितिन भाटी ने पत्रकारों को बताया कि डॉक्टरों ने उनके बेटे की आंख में समस्या (आंख में एक बाहरी चीज चले जाने) के इलाज के लिए सर्जरी का सुझाव दिया और उपचार के लिए 45,000 रुपये लिए।

उन्होंने कहा कि इलाज के बाद, चिकित्सकों ने उन्हें प्लास्टिक की एक चीज की तस्वीर भी दिखाई, जो कथित तौर पर लड़के की आंख से निकाली गई थी। भाटी ने कहा कि लेकिन जब वे घर लौटे तो पत्नी ने देखा कि बच्चे की बाईं आंख के बजाय दाईं आंख का ऑपरेशन किया गया।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय बीटा 2 पुलिस स्टेशन के अधिकारी संबंधित डॉक्टर और बच्चे के परिवार के साथ मध्यस्थता करने के लिए अस्पताल पहुंचे। आरोपों पर संबंधित डॉक्टर ने कहा कि मुझसे बस दाएं-बाएं में गलती हो गई. बस यही मेरी एक समस्या है. मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं. डॉक्टर ने आगे कहा कि कि मैं पूरी गारंटी लेता हूं कि बच्चा सिर्फ पांच दिनों में ठीक हो जाएगा. भाटी ने कहा, ‘यह कोई छोटी गलती नहीं है!’


Leave a Reply