Latest news
मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ

India Living News

Hot News
You are currently viewing क्या आपको पता है कि 1 लीटर तेल में कितना चलती है ट्रेन , जानकर माथा पकड़ लेंगे आप !
Do you know how much the train runs in 1 liter of oil, knowing this you will be shocked!

क्या आपको पता है कि 1 लीटर तेल में कितना चलती है ट्रेन , जानकर माथा पकड़ लेंगे आप !

Train Mileage : आज हम बात करेंगे ट्रेन की माइलेज की , आखिर 1 लीटर तेल में कितना चलती है ट्रेन। बता दे इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। एक आंकड़े के मुताबिक यहां हर दिन करीब 22,600 ट्रेनें चलती है। वहीं इन ट्रेनों से रोजाना 2.40 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। हालांकि भारत सरकार तेजी से रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन कर रही है लेकिन, अभी भी कई रूट्स पर बड़ी संख्‍या में ट्रेन डीजल से ही चलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ट्रेन का माइलेज क्या होता है। यानी एक लीटर डीजल में ट्रेन कितने किलोमीटर की दूरी तय करती है।

सुपरफास्‍ट और एक्‍सप्रेस ट्रेन की तुलना में पैसेंजर ज्‍यादा डीजल पीती है। दरअसल पैसेंजर ट्रेन हर स्‍टेशन पर रुकती हुई चलती है। पैसेंजर ट्रेन को दूसरी ट्रेनें जैसे सुपरफास्‍ट और एक्‍सप्रेस ट्रेन को भी रास्‍ता देने के लिए भी रुकना पड़ता है। ट्रेन को रोककर चलाने में इंजन पर ज्‍यादा लोड तो आता ही है साथ ही बार-बार ब्रेक लगाने से भी इसपर दबाव बढ़ता है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेन में ईंधन की खपत बढ़ जाती है।

एक आंकलन के मुताबिक 12 डिब्बे वाली पैसेंजर ट्रेन 6 लीटर डीजल में एक किलोमीटर की दूरी तय करता है। यानी पैसेंजर ट्रेन की माइलेज 6 लीटर प्रति किलोमीटर का आसपास होता है। यानी एक लीटर तेल में पैसेंजर ट्रेन महज 166 मीटर की दूरी तरय करती है। वहीं अगर 12 डिब्बों वाली सुपरफास्‍ट और एक्‍सप्रेस ट्रेन की बात करें तो यह करीब 4.5 लीटर में एक किलोमीटर की दूरी तय करती है।


Leave a Reply