Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय बरतें सावधानी , नहीं तो सस्ते के चक्कर में हो सकता है भारी नुकसान
Take care while taking insurance policy of the vehicle, otherwise it may result in huge loss due to cheap

वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय बरतें सावधानी , नहीं तो सस्ते के चक्कर में हो सकता है भारी नुकसान

नई दिल्ली (अक्षय ): भारत में वाहन के साथ बीमा लेना अनिवार्य होता है, जो ज्यादा से ज्यादा 1 साल के लिए मान्य होता है। हालांकि पहला बीमा कंपनी करा कर देती है, तो ग्राहक को इतना परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगले साल वाहन इंश्योरेंस के लिए मालिक लगातार वेबसाइट पर सस्ता बीमा खोजना शुरू कर देता है। कार बीमा प्रत्येक वर्ष के साथ अधिक महंगा हो रहा है, और किफायती के चक्कर में लोग अपनी गाड़ी की कुल वेल्यू, क्लेम आदि को नजरअंदाज कर देते हैं। 

 जब आप कार बीमा ऑनलाइन खरीदते हैं तो जल्दी नहीं करनी चाहिए। बीमा योजना चुनने से पहले आपको कुछ मापदंडों पर ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के लिए, क्लेम सेटलमेंट रेशो, कीमत जो आपको चुकानी होगी, लाभ की गारंटी आदि। इन सब विषयो पर विचार करके ही इंश्योरेंस को चुनें।

जब आप बीमा पॉलिसी का चयन करते हैं तो स्मार्ट रहें। बीमा में दी गई सुविधाओं पर ध्यान दें कि कहीं पॉकेट-फ्रेंडली होने वाली बीमा योजना के लिए कंपनी आपके साथ धोखा ना कर दे। वाहन इंश्योरेंस आपकी आवश्यकताओं की सूची पर खरा उतराना चाहिए। एक व्यापक बीमा कवर में टक्कर और चोरी से लेकर आग और अन्य नुकसान तक सब कवर होता है।

 

source link


Leave a Reply