Latest news
कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति — वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा का निधन कांग्रेस की बरनाला में बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने की घोषणा : अब स्कूलों से मिलेंगी 1 से 12वीं क्लास तक की किताबें

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोबाइल चोरी होने पर घबराएं नही, बस ये स्टेप्स फॉलो करें , मिल जाएगा फोन
Do not panic when mobile is stolen, just follow these steps, you will get the phone

मोबाइल चोरी होने पर घबराएं नही, बस ये स्टेप्स फॉलो करें , मिल जाएगा फोन

नई दिल्ली (अनिल ): मोबाइल चोरी होने पर घबराएं नही, बस ये स्टेप्स फॉलो करें , मिल जाएगा फोन. स्मार्टफोन चोरी होने पर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर क्या करें? कैसे फोन को वापस हासिल किया जाएं, फोन को कैसे ट्रैस किया जाए या फिर फोन के डाटा को रिकवर किया जाए। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर फोन चोरी होने पर सबसे पहले क्या किया जाना चाहिए, जिससे फोन को वापस हासिल करने में मदद होगी।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन की तरफ से एक वेबसाइट सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) को लॉन्च किया गया था, जो खासतौर पर चोरी होने वाले मोबाइल का पता लगाने के लिए है। इस वेबसाइट की मदद से चोरी होने वाले स्मार्टफोन को ब्लॉक और अनब्लॉक किया जा सकता है, साथ ही फोन की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। फोन चोरी होने पर सबसे पहले स्मार्टफोन खोने की रिपोर्ट दर्ज करानी होगी। FIR दर्ज होने के बाद आप कानूनी रुप से फोन से होने वाले गलत काम के लिए जिम्मेदार नही ठहराए जाएंगे।

FIR रिपोर्ट दर्ज होने के बाद CEIR वेबसाइट पर विजिट करना होगा।यहां आपको तीन ऑप्शन Block/Lost Mobile, Check Request Status और Un-Block Found Mobile दिखेंगे। चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल गया है, तो Un-Block Found Mobile ऑप्शन पर क्लिक करें। वहीं चोरी हुए मोबाइल के लिए Block/Lost Mobile पर क्लिक करें।

इसके बाद एक पेज खुलेगा। जहां आपको अपना मोबाइल नंबर , IMEI नंबर और स्मार्टफोन के ब्रांड के बारे में जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके मोबाइल का बिल अपलोड करना होगा। इसके बाद मोबाइल फोन खोने की जगह, जिला, प्रदेश और पुलिस स्टेशन, और FIR नंबर, फोन खोने की तारीख दर्ज करनी होगा। इन सारी जानकारियों के बाद आपको अपनी पर्सनल जानकारी जैसे पता, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपके दूसरे नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे दर्ज करने के बाद फाइनल सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके चोरी हुए मोबाइल की खोज शुरू हो जाएगी। साथ ही चोरी हुए मोबाइल को ट्रैस कर पाएंगे।

 

 

 

 

source link


Leave a Reply