Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम गुपचुप तरीके से जेल से एक दिन की पैरोल पर बाहर आया था। किसी को कानोकान खबर नहीं हुई
Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम गुपचुप तरीके से जेल से एक दिन की पैरोल पर बाहर आया था। किसी को कानोकान खबर नहीं हुई

चंडीगढ़ (अक्षय ): दुष्कर्म और हत्या के मामले में 20 साल की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक दिन की पैरोल पर बाहर आया था। राम रहीम को 24 अक्टूबर को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी गई थी। सरकार और जेल प्रशासन ने मीडिया तक को भी इसकी भनक नहीं लगने दी। पैरोल के बाद राम रहीम गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलकर आया। उस दौरान सुनारियां जेल से गुड़गांव के अस्पताल तक बख्तरबंद गाड़ी में ले जाया और फिर लाया गया। सुरक्षा में पुलिस का बड़ा काफिला भी लगा।

मामला सामने आने के बाद जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने इस पर कहा है कि बाबा को पैरोल नियमों के हिसाब से दी गई है। हालांकि पहले भी कई बार पैरोल के लिए अर्जी लगाई गई, लेकिन मंजूरी नहीं मिल रही थी। राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहा।इस मामले की पुष्टि रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि उन्हें जेल सुपरिंटेंडेंट से राम रहीम के गुड़गांव दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि राम रहीम को पैरोल सारे नियम को ध्यान में रखते हुए दी गई थी।

 

 

source link


Leave a Reply