Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने जिला निवासीयोँ को सुविधा कैंपों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की
PWD at all polling stations. Necessary facilities will be available for voters: Deputy Commissioner Ghanshyam Thori

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने जिला निवासीयोँ को सुविधा कैंपों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की

कल्याणकारी स्कीमों का लाभ ज़मीनी स्तर पर पहुँचाने के लिए 28 और 29 अक्तूबर को ज़िला हेडक्वार्टर और सब डिविज़न स्तर पर लगाए जाएंगे सुविधा कैंप

जालंधर : ज़िला प्रशासन जालंधर की तरफ से पंजाब सरकार की लोक कल्याणकारी स्कीमों और नीतियों का लाभ ज़मीनी स्तर पर लोगों तक पहुँचाने के लिए 28 और 29 अक्तूबर को ज़िला हेडक्वार्टर और सब डिविज़न स्तर पर विशेष सुविधा कैंप लगाए जा रहे हैं, जिन में लोगों को पंजाब सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए अलग -अलग सरकारी स्कीमों से सम्बन्धित फार्म भरे जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने ज़िला निवासियों को इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि इन सुविधा कैंपों में 5-5 मरले के प्लांट, पैंशन स्कीम (बुढापा,विधवा,आश्रित अंगहीणता आदि स्कीमों), घर की स्थिति (कच्चा / पक्का) पी.एम.ए.वाई योजना, बिजली कनैक्शन, घर में शौचालय, एल.पी.जी. कनैक्शन, सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड, आशीर्वाद स्कीम, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम, एस.सी.बी.सी.कारपोरेशन / बैंक फिंको से कर्ज़, बस पास, पैंडिंग इंतकाल के केस, मगनरेगा जॉब कार्ड, दो किलोवाट तक बिजली के बकाए के माफी सर्टिफिकेट, पैंडिंग सी.एल.यू केस /नक्शे आदि से सम्बन्धित फार्म भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ज़िला हेडक्वार्टर और सब डिविज़न स्तर पर सुविधा कैंप लगाए जा रहे हैं, जिस से लोगों को सरकारी स्कीमों का लाभ ज़मीनी स्तर पर मिलना विश्वसनीय बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से आम लोगों को उनके घरों के नज़दीक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने को विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से यह ‘सुविधा कैंप’ लगाए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कैंपों को सफल बनाने के लिए जहाँ सबंधित विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए वहीं ज़िला निवासियों को अधिक से अधिक संख्या में सुविधा कैंपों में पहुँच कर इन कैंपों का लाभ उठाने की अपील की।

 


Leave a Reply