Latest news
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा! पंजाब के CM भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन को दी हरी झंडी LPG संकट : अब फिर से राशन की दुकानों पर मिलेगा मिट्टी का तेल नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ? पंजाब : जैक से मकान ऊपर उठाने का काम चल रहा था, ताश के पत्तों की तरह अचानक ढह गया मकान पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री का हुआ निधन धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, Atishi होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, Atishi होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

नेशनल न्यूज़ : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा उनकी उत्तराधिकारी घोषित की गईं आतिशी ने नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया. केजरीवाल मंगलवार शाम को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे. बता दे उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी.

वहीँ अब दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में CM केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। केजरीवाल के प्रस्ताव को सर्व सहमति से स्वीकार कर लिया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर आज मैं किसी और पार्टी में होती, तो मुझे शायद चुनाव लड़ने के लिए भी टिकट नहीं मिलता. लेकिन, मुझे अरविंद केजरीवाल ने एक फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री की कमान सौंपने का फैसला किया है.


Leave a Reply