Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing डीसी जसप्रीत सिंह ने किया जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारम्भ
DC Jaspreet Singh inaugurated the Jalandhar District Badminton Championship

डीसी जसप्रीत सिंह ने किया जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारम्भ

जालंधर : डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, जालंधर की तरफ से थिंक-गैस और एडिडास के सहयोग से रायजादा हंसराज स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारम्भ आज डीसी जसप्रीत सिंह (आईएएस) ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल जहां हमें फिट रखते हैं वहीं हमें यह अवसर प्रदान करते हैं कि हम अपने माता-पिता, शहर, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने चैंपियनशिप के प्रबंधों के लिए डीबीए की तारीफ की।  चैंपियनशिप के बारे में डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि 35 इवेंट्स के लिए इस बार हमें 600 से ज्यादा एंट्रियां मिली हैं और डीबीए के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि विजेताओं को 3 लाख से अधिक के नकद और अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान अंडर-11,13,15,17,19 में लडक़े-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

जबकि वैटरन कैटेगरी में 35 प्लस से लेकर 60 प्लस आयु वर्ग के इवेंट हो रहे हैं। पांच दिन की इस चैंपियनशिप में करीब 450 मैच करवाए जाएंगे। चैंपियनशिप के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। इस आयोजन में थिंक गैस, एडिडास, एमके वायर्स, मेट्रो मिल्क, जगतजीत इंडस्ट्रीज, सावी इंटरनेशनल एवं एलपीयू मुख्य स्पांसर है।

चैंपियनशिप का समापन समारोह सात अगस्त को होगा जहां विजेताओं को पंजाब फ़ूड और सिविल सप्लाई विभाग के निदेशक घनश्याम थोरी (आईएएस) पुरस्कृत करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान जालंधर से पहले राष्ट्रीय चैंपियन (1951) नरिंदर स्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आज के समारोह में डीसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने वाले दिव्यम सचदेवा,लिज़ा टांक,मान्या रल्हन,समर्थ भारद्वाज,राम लखन और जयदीप कोहली को 11-11 हजार रुपए दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम डा जय इन्दर सिंह,राकेश खन्ना,हरप्रीत सिंह,अमन मित्तल,मुकुल वर्मा,नरेश बुधिया,लवलीन कुमार,रंजीत सिंह,धीरज शर्मा और अन्य उपस्थित थे।

 


Leave a Reply