Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बड़ी वारदात,  2 युवकों ने एक युवती के शव को बोरी में डालकर बीच रोड में फेंका

पंजाब में बड़ी वारदात, 2 युवकों ने एक युवती के शव को बोरी में डालकर बीच रोड में फेंका

लुधियाना : लुधियाना में एक बेहद ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 2 युवकों ने एक युवती के शव को बोरी में डाल बीच रोड में फेंका दिया , जिससे इलके में दहशत पैदा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने एक युवती का शव बोरी में डालकर आरती चौर में फेंक दिया।

हैरानी की बात ये है कि, दोनों युवक बिना किसी डर के दिनदहाड़े युवती के शव को बोरी में डाल फेंकने आए। इस दौरान एक रेहड़ी चालक ने युवकों से पूछा कि इस बोरी में क्या है क्योंकि काफी बदबू आ रही थी, तो युवकों ने कहा कि इसमें खराब आम है, जिसे वह फेंकने आए हैं। इसके बाद रेहड़ी चालक ने उसे कहा कि इसे थोड़ी दूर फेंके बहुत बदबू आ रही है। लेकिन युवकों ने उसे वहीं फेंका और फरार हो गए। जब रेहड़ी चालक ने मौके पर बोरी की जांच की तो उसमें से युवती का शव निकला। इस दौरान युवती के नाक से खून निकल रहा था।

लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना आरती चौक पर खड़े पुलिस कर्मियों दी। वहीं लोगों ने युवकों के शव फेंकने का वीडियो बना डाला। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नीले रंग के मोटरसाइकिल पर आए थे। आरती चौक में फ्लाइओवर के नीचे डिवाइडर जैसे ही बोरी फेंकने लगा तो पास में खड़े नान की रेहड़ी वाले ने उन्हें पूछा तो कहने लगे इसमें खराब आम हैं। बोरी में बदबू आने पर लोगों को दोनों युवकों पर शक हुआ तो मोटरसाइकिल साइड पर रुकवा कर उनकी वीडियो भी बना डाली। इस दौरान युवकों ने हाथापाई की और फिर बोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। जब लोगों ने उसे चेक किया तो उसमें युवती शव जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना नंबर 8 की पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक युवकी की पहचान करने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।


Leave a Reply