Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ट्रांसफार्मर के नजदीक पानी से भरे गड्ढे में आया करंट, 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
Current in water filled pit near transformer in Jalandhar, painful death of 11th student

जालंधर में ट्रांसफार्मर के नजदीक पानी से भरे गड्ढे में आया करंट, 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

जालंधर: देर रात हुई वर्षा बाग कर्म बख्श, ढन्न मोहल्ला में रहने वाले 11वीं के छात्र के लिए जानलेवा साबित हुई। रात 11 बजे रेलवे रोड पर बरसाती पानी में करंट आने से बाइक पर जा रहे लाडोवाली रोड स्थित स्कूल में पढ़ने वाले सरताज सिंह की मौत हो गई।

सरताज घर से कुछ सामान लेने निकला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया।

मां बेटे के मुंह में सांस भरने लगी

दुर्घटना के बाद सरताज के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सिविल अस्पताल में बदहवास मां मृत बेटे के मुंह में सांस भरकर उसमें जान फूंकने का प्रयास करती रही। वह कहती जाती, उठ पुत्त घर चलिए…। इसे देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।

वहां पास ही स्थित ट्रांसफार्मर में करंट आने से पानी में भी करंट था। इससे गड्ढे में गिरे सरताज को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। देर रात उसके स्वजन मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर रहे एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि स्वजनों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब वर्षा के दौरान करंट लगने से किसी की मौत हुई है। इससे पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


Leave a Reply