Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारत में कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Corona's single dose vaccine in India, Johnson & Johnson got approval for emergency use

भारत में कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

नई दिल्ली : भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके दी है। यह वैक्सीन देश में उपल‍ब्‍ध होने वाली चौथी कोरोना वैक्‍सीन होगी। इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्‍ड (ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका), भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन और डॉ. रेड्डीज की स्‍पूतनिक वी (रूस की वैक्सीन) उपलब्‍ध हैं।

देश में इस वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया कंपनी के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 7 अगस्त 2021 को, भारत सरकार ने भारत देश में जॉनसन एंड जॉनसन COVID19 सिंगल-डोज़ वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) जारी किया, ताकि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में कोरोना को रोका जा सके।

हालाँकि जॉनसन एंड जॉनसन भारत में इस वैक्‍सीन का उत्‍पादन कैसे करेगी, इसकी कीमत क्या होगी ? इस बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी गई है। जॉनसन एंड जॉनसन की यह वैक्सीन एक डोज की है। फिलहाल इससे पहले भारत में दो डोज वाली वैक्सीन लगाई जा रही है।

 

 

source link


Leave a Reply