Latest news
किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ: ਇਤਿਹਾਸ, ਉਤਪੱਤੀ ਅਤੇ ਗਿਆਨ-ਪਰੰਪਰਾ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ 30 ਨੂੰ , *ਡੀ.ਐਮ.ਏ. ਅਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾ... भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मा... अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप आयोजित, विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची ... नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गाड़ियों समेत तीन काबू
Commissionerate police busted vehicle theft gang, arrested three including 4 vehicles

कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गाड़ियों समेत तीन काबू

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने आपराधिक तत्वों पर नकेल कसते हुए एक गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़कर शहर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से 4 कारें व 1 दोपहिया वाहन बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इन वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों जिनकी पहचान अर्बन एस्टेट फेज-1 के पास एलआईजी फ्लैट निवासी परवीन कुमार, जिला कपूरथला की महेरू कॉलोनी के कुलदीप सिंह, बड़िंग पिंड के लकी के रूप में हुई है, को गिरफ्तार किया है।

सीपी ने आगे बताया कि सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे चोरी का एक दोपहिया वाहन बरामद किया। उन्होंने आगे कहा कि उक्त दोपहिया वाहन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था और आरोपियों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए उस पर एक नकली नंबर प्लेट भी चिपका दी थी।

जांच में पता चला है कि आरोपी वाहनों को चोरी करने में शामिल थे, जिन्हें वे बाध सस्ते दामों पर बेचते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने आरोपियों से दो स्विफ्ट और एक-एक एरटिगा व कोरोला सहित चार कारें बरामद कीं, जिन्हें उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन के पास सुनसान सरकारी क्वार्टरों के बीच छिपा दिया था।

एसीपी जालंधर कैंट बबनदीप सिंह और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सीपी ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा क्योंकि विभाग द्वारा शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी जगमोहन सिंह ने और जानकारी देते हुए बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड कोर्ट से ले लिया गया है व मामले की और गहराई जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि गैंग ने और कितने वाहन चोरी किए और बेचे हैं। उन्होंने कहा कि इस गिरोह से संबंध रखने वाले अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी ताकि इस अपराध में शामिल अन्य आरोपियों, यदि कोई है, की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।

 


Leave a Reply