Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की सुरक्षा में तैनात CISF के जवान की गोली लगने से मौत
CISF jawan deployed for security of MP Ravneet Singh Bittu dies after being shot

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की सुरक्षा में तैनात CISF के जवान की गोली लगने से मौत

पंजाब : खबर मिली है कि लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की सुरक्षा में तैनात CISF के जवान की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जोकि यू पी के जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उक्त घटना बिट्टू के आवास स्थान पर हुई है। मगर घटना के समय बिट्टू किसी प्रोग्राम में गए हुए थे। घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार अपने कमरे में बैठा हुआ था इसी दौरान उसकी पिस्टल से ही गोली चली जो उसकी गर्दन के पास जा लगी। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कोठी के अंदर और बाहर तैनात सुरक्षा कर्मचारी तुरंत संदीप के कमरे में पहुंचे। संदीप की मौत की जानकारी उच्च अधिकारियों और लुधियाना कमिश्नर रेट पुलिस को दी गई।

सांसद बिट्टू को अपने सुरक्षा कर्मी की मौत की खबर मिली तो वह तुरंत अपने घर पहुंचे और घटनास्थल पर सारी जानकारी हासिल की। सीआईएसएफ के अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस कोठी के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर गोली कैसे चली है।


Leave a Reply