Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में कुलविंदर कौर को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया सामने

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में कुलविंदर कौर को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया सामने

पंजाब : अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर द्वारा थप्पड़ मारे जाने का मामला गर्माता ही जा रहा है। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों के कारण लड़की के मन में गुस्सा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते इस घटना के जवाब में पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना गलत है। ये वही पंजाब है जिसने पूरे देश का पेट भरा है। आज भी पंजाब पूरे देश को गेहूं और चावल की आपूर्ति कर रहा है। हमारे युवा अभी भी बलिदान दे रहे हैं। पंजाब के युवा माइनस 50 डिग्री में ड्यूटी दे रहे हैं। हम देश के रक्षक और देश की आजादी के दाता हैं। मान ने कहा कि अगर किसान धरने पर बैठते हैं तो उन्हें आतंकवादी या अलगाववादी कहा जाता है, जो पूरी तरह से गलत है।


Leave a Reply