Latest news
CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री देवी तालाब मंदिर के खुलने व बंद होने के समय में हुआ बदलाव , पढ़े जानकारी
Siddha Shaktipeeth Shri Devi Talab Temple Management Committee imposed a complete ban on coming to the temple wearing short clothes

श्री देवी तालाब मंदिर के खुलने व बंद होने के समय में हुआ बदलाव , पढ़े जानकारी

जालंधर : आपको बता दे कि बदलते मौसम के चलते बढ़ती ठंड के कारण सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। जानकारी मिली है कि प्रबंधक कमेटी ने वर्तमान में तड़के 4.30 बजे कपाट खोलने का समय बदलकर अब सुबह 5 बजे कर दिया है। वहीं सुबह 5 बजे होने वाली प्रथम आरती पूजा का समय बढ़ाकर 5.30 बजे कर दिया गया है।

वहीँ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज जी ने बताया कि अब शाम की आरती 6 बजे की बजाए 5.40 पर हुआ करेगी। और इसी तरह देवी देवताओं को रात 8.50 बजे शयन करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रात 9 बजे मंदिर के कपाट बंद करने का समय निर्धारित किया गया है। वहीँ गर्मी के सीजन में रात 9.30 बजे को मंदिर के कपाट बंद किए जाते थे।

आपको बता दे कि श्री देवी तालाब मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। और यहीं पर श्री सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी का धाम है। वहीँ मंदिर के विशाल पवित्र सरोवर का नाम देश के प्रसिद्ध 108 सरोवरों में लिया जाता है।

 


Leave a Reply