Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बस्ती शेख में 18 साल की लड़की ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी
18-year-old girl commits suicide by hanging herself in Jalandhar's Basti Sheikh, sensation spreads in the area

जालंधर के बस्ती शेख में 18 साल की लड़की ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

जालंधर (संदीप ) : जालंधर के बस्ती शेख स्थित जनक नगर से एक बुरी खबर सामने आयी है। सूचना मिली है यहाँ 18 साल की लड़की शिवानी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है इसके बाद घर के लोगों ने शव को उतारकर घर में ही रख लिया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़की को जमीन पर लिटा रखा था। अचानक उसकी आंखें खुली व सांस चलती दिखी तो उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने को कहा तो परिजनों ने इससे इन्कार करते हुए विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की के गले पर निशान हैं लेकिन मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने को कहा तो परिजनों ने इससे इन्कार करते हुए विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की के गले पर निशान हैं लेकिन मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

मौके पर पहुंचे ASI निर्मल सिंह ने कहा कि जैसे ही वो पहुंचे तो लड़की ने आंखे खोली, इसलिए उसे पहले अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि लड़की की खुदकुशी के पीछे कारण का पता नहीं चल सका है। इसके बारे में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस के आने से पहले लड़की के शव को फंदे से निकालने के मामले की भी जांच की बात कही।

 

source link


Leave a Reply