Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के CT पब्लिक स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स का फूटा गुस्सा , हुआ जमकर हंगामा
Parents' anger against Jalandhar's CT Public School, fierce uproar

जालंधर के CT पब्लिक स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स का फूटा गुस्सा , हुआ जमकर हंगामा

जालंधर : जालंधर के CT पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। मकसूदां स्थित इस स्कूल पर अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष एनुअल चार्जेस जमा न कराने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के परीक्षा परिणाम देने से मना कर दिया है। इस बात को लेकर बच्चों के अभिभावकों ने प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही काम किया जा रहा है। अभिभावकों को पिछले वर्ष के एनुअल चार्जेस जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। अभिभावकों ने कहा है कि बच्चों के परीक्षा परिणाम लेने के लिए स्कूल प्रबंधन से मिल चुके हैं। लेकिन उन्हें परिणाम नहीं मिल रहा है। परिणाम न मिलने के चलते बच्चों का भविष्य की चिंता सताने लगी है।

इस दौरान अभिभावकों व स्टाफ में बहस भी हुई मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं स्कूल के एमडी ने कहा है कि परीक्षा परिणाम ना देने के आरोप सरासर गलत हैं। अदालत के निर्देश हैं कि अभिभावकों से 70 फीसद एनुअल चार्जेस तथा ट्यूशन फीस ले सकते हैं।

 


Leave a Reply