Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Chanakya Niti : कौन सी है वो चीजें, जो मृत्यु के बाद साथ लेकर जाता है इंसान !

Chanakya Niti : कौन सी है वो चीजें, जो मृत्यु के बाद साथ लेकर जाता है इंसान !

Chanakya Niti : आम तौर पर कहा जाता है कि इस संसार से इंसान जब भी जाता है तो खाली हाथ जाता है. उसने अपने जीवनकाल में जो कमाया और जो बनाया सब इसी संसार में रह जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है मृत्यु के बाद भी तीन विशेष चीजें ऐसी होती हैं जो आत्मा के साथ परलोक जाती हैं. चाणक्य नीति में इन चीजों के बारे में बताया गया है. भारत के सबसे महान विद्वान कहे जाने वाले चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में इन तीन चीजों का जिक्र किया है. आइए विस्तार से इनके बारे में जानते हैं.

1. अच्छे-बुरे कर्म
चाणक्य नीति में बताया गया है कि इंसान अपने पूरे जीवन में जो भी धर्म और अधर्म के काम करता है. उसी के अनुसार, उसे जीवन में सुख- मिलते हैं. इंसान के पुण्य कर्मों से ही ये तय होता है कि मृत्यु के बाद उसकी आत्मा स्वर्ग जाएगी या नरक. इसलिए ये कहा जाता है कि इंसान के कर्म उसकी आत्मा के साथ परलोक जाते हैं. यही कारण है कि जन्म से मृत्यु तक अच्छे कर्म करने के लिए कहा जाता है.

2. मान-सम्मान
इंसान अपने जीवनकाल में जो भी अच्छे कर्म करता है, वो समाज में खूब आदर-सम्मान पाता है. ऐसे लोग मृत्यु के बाद भी अपने कर्मों की वजह से दुनिया में याद किए जाते हैं. इसके विपरीत, जो इंसान बुरे कर्म करता है वो सम्मान से जीवन भर वचिंत रहता है. यही नहीं बुरे कर्म करने वालों के लिए लोग मत्यु के बाद भी मन में हीन भावना रखते हैं. ऐसे लोग मृत्यु के बाद भी सम्मान नहीं पाते.

3. अधूरी इच्छाएं
इंसान की कोई न कोई इच्छा अधूरी रह ही जाती है. कहा जाता है कि मन की अधूरी इच्छाएं मृत इंसान की आत्मा के साथ ही चली जाती हैं. यही कारण है कि जब किसी इंसान की अचानक मृत्यु होती है, तो उसकी अधूरी इच्छाओं के बदले विशेष पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान करवाया जाता है. ताकि मृत इंसान की आत्मा को शांति प्राप्त हो सके.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Leave a Reply