Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing सावधान ! भारी बारिश के कारण पंडोह डैम के खोले गए गेट, ब्यास का बढ़ा जलस्तर

सावधान ! भारी बारिश के कारण पंडोह डैम के खोले गए गेट, ब्यास का बढ़ा जलस्तर

पंजाब : हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं बारिश के कारण राज्य की अधिकांश नदियों और नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम पूरी तरह भर गया है, जिसके कारण जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इसके सभी पांच गेट खोल दिए गए हैं। फिलहाल बांध से 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी के बहाव के कारण ब्यास दरिया में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए मंडी जिला प्रशासन और नगर निगम लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सचेत कर रहा है।

लोगों से दरिया के किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया गया है। ब्यास दरिया का यह उफनता पानी अब संधोल, सुजानपुर, नैदून और देहरा से होता हुआ पौंग डैम की ओर बढ़ रहा है, जहां इसका जलस्तर और बढ़ सकता है। इसके बाद यह पानी पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र में प्रवेश करेगा, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

इस बीच मंडी के जूनी खड्ड ने भी भयानक रूप ले लिया है। यह खड्ड पंडोह बांध से करीब 10 किलोमीटर दूर ब्यास नदी से मिलती है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने को कहा है। आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।


Leave a Reply