Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के लांबड़ा स्तिथ वंडरलैंड के मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
Case registered under various sections against owner of wonderland of Jalandhar

जालंधर के लांबड़ा स्तिथ वंडरलैंड के मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

जालंधर (अनुराग ) : पंजाब सरकार के पाबंदी के आदेश के बावजूद जालंधर के लांबड़ा स्थित मशहूर वंडरलैंड एम्यूजमेंट पार्क में स्वीमिंग पूल चल रहा था। वहां लोग नहा रहे थे। इसकी सूचना मिली तो थाना लांबड़ा के SHO इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह की अगुवाई में टीम ने वहां रेड कर डाली। मौके पर स्वीमिंग पूल में नहाते लोग मिले। वहां से सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने वंडरलैंड के मालिक कुलवंत सिंह के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के साथ कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में लापरवाही बरतने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि लांबड़ा के ताजपुर स्थित वंडरलैंड में गुरुवार दोपहर कुछ लोग नहा रहे हैं। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो सूचना सही निकली। थाना लांबड़ा के SHO इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जब वहां पुलिस पहुंची तो मालिक मौजूद नहीं थे। फिलहाल मालिक कुलवंत सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिक्रयोग है कि पंजाब में लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने स्वीमिंग पूल पर पाबंदी लगा रखी है।

 

source link


Leave a Reply