Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के पंजाब पुलिस के 4 ASI पर चार लाख रूपए रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज़ , दो मुलाज़िम गिफ्तार व दो फरार
Case registered against 4 ASIs of Punjab Police of Jalandhar for taking bribe of four lakh rupees, two accused arrested and two absconding

जालंधर के पंजाब पुलिस के 4 ASI पर चार लाख रूपए रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज़ , दो मुलाज़िम गिफ्तार व दो फरार

फिल्लौर : जालंधर के पंजाब पुलिस के 4 ASI मुलाज़िमों पर चार लाख रूपए रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज़ किया गया है। मिली जानकारी अनुसार सतलुज दरिया के पास लगाए गए हाईटेक नाके पर 25 लाख रुपये लेकर जा रहे अल्टो कार सवार युवकों से चार लाख रुपये रिश्वत लेकर उनको छोड़ने के मामले में चार पुलिस मुलाजिमों पर एफआइआर दर्ज की गई है। वहीँ दो मुलाजिमों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिनकी पहचान एएआइ हुसन लाल और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। और अन्य दो पुलिस मुलाजिम एएसआइ कुलदीप सिंह और एएसआइ प्रमोद सिंह फरार बताये जा रहे हैं।

इस मामले की जानकारी देते एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि इन चारों मुलाजिमों की बीते शनिवार रात नाके पर ड्यूटी लगी थी। वहीँ रात करीब ढाई बजे एक अल्टो कार को शक के आधार पर रोका गया। वहीँ चेकिंग के दौरान कार में अबोहर निवासी विशाल बजाज और तरनतारन निवासी जरनैल सिंह के पास 25 लाख रुपये कैश मिला। जबकि इन पैसों का दोनों के पास कोई दस्तावेज नहीं था। जब पुलिस ने नकदी जब्त करने की बात कही तो कार सवारों ने उनको रिश्वत देकर मामला 4 लाख रुपये में निपटा लिया ।

वहीँ पुलिस मुलाज़िमों ने राशि के बारे में थाने के इंचार्ज को बताने के बजाय एक-एक लाख रुपये आपस में बांटकर कार सवारों को जाने दिया। हालाँकि बाद में किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी और जांच के बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । वहीँ फिल्लौर थाना प्रभारी राजीव कपूर ने बताया कि दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

 


Leave a Reply