Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक राणा गुरजीत की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त

ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक राणा गुरजीत की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त

जालंधर : जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 की धारा 37ए के तहत राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है, जो भारत से बाहर विदेशी मुद्रा रखने से संबंधित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह इस कंपनी के मालिक हैं, और दोनों विधायक तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य कंपनी के शेयरधारक हैं।

ईडी ने कल रात एक बयान जारी करते हुए बताया कि संघीय एजेंसी ने राणा शुगर्स लिमिटेड के प्रमोटरों, निदेशकों और शेयरधारकों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की है। यह जांच ग्लोबल डिपॉजिट रिसीट (जीडीआर) जारी करने और इसके मूल उद्देश्य के लिए उपयोग न करने के संबंध में की जा रही है।

जांच के दौरान यह सामने आया कि राणा शुगर्स लिमिटेड ने कुल जीडीआर प्राप्तियों में से भारत को पूरी राशि वापस नहीं भेजी, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी ने FEMA 1999 की धारा 4 का उल्लंघन करते हुए 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर (220.2 करोड़) की जीडीआर आय को विदेश में रखा।


Leave a Reply