Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing Budget 2022 : 5जी सेवा की होगी शुरुआत , चिप वाले ई-पासपोर्ट , डिजिटल करंसी , 60 लाख नई नौकरियां, पढ़ें बड़ी बातें
Budget 2022: 5G service will start, chip e-passport, digital currency, 60 lakh new jobs, read big things

Budget 2022 : 5जी सेवा की होगी शुरुआत , चिप वाले ई-पासपोर्ट , डिजिटल करंसी , 60 लाख नई नौकरियां, पढ़ें बड़ी बातें

नई दिल्ली : बता दे कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा और मोदी सरकार का 10वां आम बजट पेश किया। आपको बता दे कि इस बार के बजट में आम आदमी की उम्मीदों को एक बार फिर से झटका लगा है। क्यूंकि इस बार भी सरकार की ओर से आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि , कुछ मामलों में आम आदमी को राहत देने की घोषणाएं भी की गई हैं।बता दे कि आयकर रिटर्न फाइल करने में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए दो साल का समय दिया गया है। इसके अलावा देश में 80 लाख नए घर बनाए जाएंगे और 60 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीँ आरबीआई की ओर से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च किए जाने का भी एलान किया गया है।

2022 बजट की बड़ी बातें :-

– 60 लाख नए रोजगार पैदा होंगे

-एमएसपी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी

– क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फ़ीसदी टैक्स चुकाना पड़ेगा

– 400 नई वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी

– 2022 में 5जी की शुरुआत

– आरबीआई लाएगी डिजिटल रुपया

-चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे

-डाकघरों में एटीएम सुविधा दी जाएगी, पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी।

– आईटीआर में सुधार के लिए 2 साल का समय दिया गया

-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 80 लाख नए घर बनाए जाने का एलान

– ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

– रक्षा क्षेत्र में रिसर्च के लिए 25% बजट

– दो लाख आंगनबाड़ी अपग्रेड होंगी

जानिए क्या महंगा और क्या होगा सस्ता :-

कपड़ा, चमड़े का सामान होगा सस्ता
मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा
हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी
खेती का सामान सस्ता होगा
पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई
विदेशी मशीनें सस्ती होंगी
इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे
जूते-चप्पल सस्ते होंगे
आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे
छाते महंगे होंगे
स्टील सस्ती होगी
बटन, पैकेजिंग बॉक्स सस्ता होगा
बिना ब्लेंडिंग वाला फ्यूल महंगा होगा
कैपिटल गुड्स महंगे होंगे

 


Leave a Reply