Latest news
पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मॉडल हाउस में महिला की मौत पर हंगामा, पति बोला- काेरोना रिपोर्ट न होने से अस्पतालों में इलाज नहीं हुआ, परिजनों का आरोप – मर्डर किया गया
Uproar over the death of the woman in the model house, the husband said - there is no treatment in hospitals due to the absence of a Corona report, the charge of family members - Murdered

मॉडल हाउस में महिला की मौत पर हंगामा, पति बोला- काेरोना रिपोर्ट न होने से अस्पतालों में इलाज नहीं हुआ, परिजनों का आरोप – मर्डर किया गया

जालंधर : मॉडल हाउस में 55 साल की महिला की मौत को लेकर रविवार को खूब हंगामा हुआ। मामला ये है कि मॉडल हाउस में डिस्पोजल दुकान चलाने वाले परमजीत ग्रोवर ने बताया कि उनकी पत्नी इंदु देवी को जुकाम व बुखार हो गया था। वो कई अस्पतालों में उसे इलाज के लिए लेकर गए। फिर भी किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया। सभी अस्पताल एक ही बात कहते थे कि पहले इसका कोरोना टेस्ट कराओ और रिपोर्ट नेगेटिव आएगी तो ही भर्ती करेंगे। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला इंदु की परमजीत से दूसरी शादी थी। उसकी पहले शादी से बेटी संगीता ने कहा कि शनिवार को उन्हें बीमार होने की बात कही गई। वो तुरंत करनाल से यहां आए लेकिन जब तक वो यहां पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी पति लगातार उन्हें पोस्टमार्टम न करवाने के लिए कहता रहा। पोस्टमार्टम में पता चला की उनकी नाक की हड्‌डी टूटी थी। इससे पता चलता है कि मरने से पहले उनके साथ मारपीट की गई। वो लाश को मृतक के घर के बाहर ले आए कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। मौके पर पुलिस पहुंची और उचित कार्रवाई का भरोसा देकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए भेजा।

थाना भार्गव कैंप के SHO भगवंत सिंह भुल्लर ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई कर दी गई है। इसके बारे में पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया गया है। अगर उसकी रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

source link


Leave a Reply