Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर पीआरटीसी की बस में की लूट
Breaking News : Miscreants robbed a PRTC bus at gun point in broad daylight near Ladowal toll plaza in Punjab

Breaking News : पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर पीआरटीसी की बस में की लूट

लुधियाना : पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के नज़दीक लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ स्कूटर व मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर पीआरटीसी बस के कंडक्टर को लूटने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कंडक्टर के विराेध किए जाने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और पैसों का बैग लूटकर फरार हो गए। वहीँ सूचना देने के बावजूद काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो यात्रियों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन से नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खत्म कर ट्रैफिक चालू करवा दिया।

बस कंडक्टर ने बताया कि 3 बदमाशों ने बस रुकने का इशारा किया। लेकिन बस रोकते ही बदमाशों ने उसे नीचे उतार लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके गले में पहनी चेन उतार ली और पैसों से भरा बैग छीन लिया । इस पर बस ड्राइवर और सवारियों द्वारा शोर मचाने पर बदमाश असलहा दिखाते हुए मौके से फरार हो गए।

 


Leave a Reply