Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब में बेटे ने ही कर डाली मां की हत्या, वजह जानकर हो जाओगे हैरान
Big news: Son killed his mother in Punjab, you will be surprised to know the reason

बड़ी खबर : पंजाब में बेटे ने ही कर डाली मां की हत्या, वजह जानकर हो जाओगे हैरान

बंगा (नवांशहर) : जानकारी मिली है कि बंगा के गांव भोरा में 65 वर्षीय हरबंस कौर की उसके ही बेटे तरसेम सिंह ने बेसबाल बैट मारकर बेहरमी से हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि तरसेम पर 35 लाख रुपये का कर्ज था। प्राप्त जानकारी अनुसार घर की 4 एकड़ जमीन के अलावा वह ठेके पर जमीन लेकर बहाई करता था। वहीँ जमीन का ठेका उतारने तथा अन्य कामों के लिए उठाया गया कर्ज दिया नहीं जा रहा था, इसीलिए उसका अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार- शनिवार को उसका इस बात को लेकर मां के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार हरबंस कौर की शादीशुदा बेटी दीपा स्वीडन में रह रही है। इसके अलावा अविवाहित भाई तरसेम मां के साथ रहता था। वहीँ मां का कत्ल करने के बाद तरसेम खेतों में सिंचाई के लिए चला गया। लेकिन पुलिस को पहले से ही तरसेम पर शक था। वहीँ पुलिस ने उसे खेतों से ही बुलाया था। मिली जानकारी अनुसार हत्या करने की बात तरसेम सिंह ने मान ली है। पुलिस ने तरसेम सिंह का 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया है।

 


Leave a Reply